पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत शनिवार को तरनतारन जिले के थाना गोइंदवाल साहिब में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत शनिवार को तरनतारन जिले के थाना गोइंदवाल साहिब में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत शनिवार को तरनतारन जिले के थाना गोइंदवाल साहिब में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) भूपिंदर सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को दिलबाग सिंह निवासी गाँव धूंदा, तहसील खडूर साहिब द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुँच कर अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पुलिसकर्मी ने निचली अदालत में चल रहे पुलिस केस में शिकायतकर्ता के पक्ष में रिकॉर्ड पेश करने के बदले में 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त पुलिसकर्मी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में पुलिस कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0