हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आगामी 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आगामी 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आगामी 28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत 5 से 11 दिसंबर,2024 तक मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के तहत 18 दिन विभिन्न गतिविधियों के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इनमें गीता यज्ञ, गीता पाठ, श्रीमद्भागवत कथा, अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी, महाआरती, भजन संध्या, संत सम्मेलन, अखिल भारतीय देव संस्थानम सम्मेलन, वैश्विक गीता पाठ, पुरुषोत्तमपुरा बाग के नजदीक पैवेलियन, शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, हरियाणा कला परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, दीपोत्सव, गीता रन के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0