पठानकोट में तैनात विनोद कुमार का मानकौर बाईपास के पास खून से लथपथ मिला शव, परिजनों को आशंका- अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या
पठानकोट में तैनात विनोद कुमार का मानकौर बाईपास के पास खून से लथपथ मिला शव, परिजनों को आशंका- अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या
खबर खास | गुरदासपुर
गुरदासपुर में मानकौर बाईपास के पास पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो पठानकोट में तैनात थे।
परिवार ने आशंका जताई है कि विनोद कुमार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की है। परिजनों के अनुसार, उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी और न ही उन्हें किसी तरह की धमकी मिली थी।
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार पठानकोट के सुजानपुर में वायरलेस ड्यूटी पर तैनात थे। हाल ही में वह प्रशिक्षण के लिए फिल्लौर गए हुए थे।
वापस लौटते समय उन्होंने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह मानकौर बाईपास के पास खड़े हैं और उसे वहां से लेने आने के लिए कहा। परिवार के साथ उनकी यह आखिरी बातचीत साबित हुई।
जब उनका भाई बताए गए स्थान पर पहुंचा तो विनोद कुमार वहां नहीं मिले। काफी देर तक उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने आसपास के इलाके में उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे विनोद कुमार का शव पड़ा हुआ मिला।
परिवार ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर उनकी हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने बताया कि परिवार की ओर से विनोद कुमार को गोली लगने की बात कही गई है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।
मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026
Comments 0