होशियारपुर में 3 साल का बच्चा 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
होशियारपुर में 3 साल का बच्चा 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
खबर खास | होशियारपुर
होशियारपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 3 साल का बच्चा खेलते समय 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। अधिकारियों के मुताबिक बच्चा करीब 90 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है, जहां पानी भी मौजूद है।
बोरवेल में डाले गए कैमरे से मिली शुरुआती तस्वीरों में बच्चे की हलचल दिखाई दी है, जिससे पुष्टि हुई है कि वह जिंदा है, लेकिन डरा हुआ है और रो रहा है।
घटना के बाद प्रशासन ने मौके पर बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बोरवेल के पास वैकल्पिक रास्ता बनाने के लिए चार जेसीबी मशीनों से खुदाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एसएसपी संदीप कुमार मलिक मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
मौके पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सेवाएं, डॉक्टरों की टीम और बचाव एजेंसियां जैसे एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चा सीधे बोरवेल में गिरा और अंदर उसकी हलचल लगातार महसूस की जा रही है, जिससे उसके सुरक्षित बचाव की उम्मीद बनी हुई है। सामाजिक संगठन बाबा दीप सिंह सेवा दल के स्वयंसेवक भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0