हरियाणा खेल विभाग द्वारा 21 मई को रोहतक में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा खेल विभाग द्वारा 21 मई को रोहतक में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
21 मई को रोहतक में आयोजित होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री सैनी होंगे मुख्य अतिथि
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा खेल विभाग द्वारा 21 मई को रोहतक में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इन खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने पदक जीतने के साथ-साथ देश और प्रदेश का दिल भी जीता है।
153 पदकों के साथ प्रदेश ने हासिल किया तीसरा स्थान
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 153 पदक जीते, जिसमें 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन खेलों में हरियाणा के कुल 689 खिलाड़ियों और लगभग 200 स्पोर्ट स्टाफ ने भाग लिया था।
गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर विश्व भर में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में हरियाणा की खेल नीति का भी अहम योगदान है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025-26 के लिए खेल विभाग का 1961.79 करोड़ रुपये बजट आवंटित किया है। जबकि पिछले साल खेलों का बजट 1381.79 करोड़ रुपये था। बजट में खेल के मैदानों, खेल सामग्री को बढ़ावा देने व बीमा योजना को लागू करने का पूरा ख्याल रखा गया है। इसी तरह से युवाओं के कौशल को और निखारने पर भी बल दिया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0