आत्मनगर इलाके में पुलिस और आरोपियों के बीच हुई फायरिंग, जवाबी कार्रवाई के बाद जांच में जुटे आला अधिकारी
आत्मनगर इलाके में पुलिस और आरोपियों के बीच हुई फायरिंग, जवाबी कार्रवाई के बाद जांच में जुटे आला अधिकारी
लुधियाना के आत्मनगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीम और आरोपियों के बीच मुठभेड़ की सूचना सामने आई। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपियों के ढेर होने की खबर है। हालांकि, स्थानीय पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इलाके में गोलियां चलने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ से AGTF की एक टीम कुछ अहम इनपुट मिलने के बाद लुधियाना पहुंची थी। टीम ने संदिग्ध आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपियों की ओर से गोलीबारी के बाद पुलिस जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें दो आरोपियों के मारे जाने की सूचना सामने आई है।
घटना के बाद पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के पास कौन-कौन से हथियार थे और वे किस मामले में वांछित थे। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही एनकाउंटर और मारे गए आरोपियों से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0