दो मिनट तक गूंजेगा हाई-लो पिच सायरन, चिन्हित इलाकों में बंद करनी होंगी गैर-जरूरी लाइटें; जरूरी सेवाएं रहेंगी चालू
दो मिनट तक गूंजेगा हाई-लो पिच सायरन, चिन्हित इलाकों में बंद करनी होंगी गैर-जरूरी लाइटें; जरूरी सेवाएं रहेंगी चालू
पंजाब में 27 नवंबर को रात 8 बजे सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। पंजाब सरकार की ओर से यह अभ्यास भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत राज्य के सभी जिलों में कराया जाएगा। इसका उद्देश्य आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखना और उन्हें और मजबूत करना है।
मॉक ड्रिल की शुरुआत एयर रेड वार्निंग सिग्नल से होगी। इस दौरान करीब दो मिनट तक हाई-लो पिच वाला सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद संबंधित डिप्टी कमिश्नर-कम-कंट्रोलर, सिविल डिफेंस की निगरानी में मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित क्षेत्रों में ब्लैकआउट कराया जाएगा।
ब्लैकआउट के दौरान चिन्हित इलाकों में आम लोगों को सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए जाएंगे। हालांकि, जरूरी सेवाएं इस दौरान सामान्य रूप से जारी रहेंगी। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे मॉक ड्रिल को लेकर घबराएं नहीं और अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान केवल ब्लैकआउट ही नहीं, बल्कि फायर रिस्पॉन्स, सर्च एंड रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा सहायता, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और ट्रैफिक व भीड़ नियंत्रण जैसी आपातकालीन गतिविधियों का भी अभ्यास किया जाएगा। इससे सिविल डिफेंस और संबंधित एजेंसियों की आपात स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता का जायजा लिया जाएगा।
मॉक ड्रिल पूरी होने के बाद लगातार दो मिनट तक तेज आवाज वाला हाई-पिच सायरन बजाया जाएगा। यह ‘ऑल क्लियर’ का संकेत होगा और इसके साथ ही ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज समाप्त मानी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और अभ्यास के दौरान दिए जाने वाले निर्देशों में सहयोग करने की अपील की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0