बीमार मां की देखभाल के लिए 10 दिन की पैरोल की मांग, सीएम बोले—पंजाब में कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे
बीमार मां की देखभाल के लिए 10 दिन की पैरोल की मांग, सीएम बोले—पंजाब में कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेअंत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर पैरोल दिए जाने का मुद्दा उठाया।
मुख्यमंत्री मान ने राज्यपाल से हवारा को उनकी बीमार मां की देखभाल के लिए 10 दिनों की पैरोल देने की मांग की। उन्होंने कहा कि हवारा की मां की तबीयत ठीक नहीं रहती और ऐसे में उन्हें कुछ समय के लिए अपनी मां के पास रहने का अवसर दिया जाना चाहिए।
इससे पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल को पत्र लिखकर हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिन की पैरोल देने की अपील की थी। पत्र में उन्होंने हवारा की मां की खराब सेहत का हवाला देते हुए उनकी देखभाल के लिए पैरोल देने का अनुरोध किया था।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि हवारा को पैरोल दिए जाने की स्थिति में पंजाब की कानून-व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0