जीरो माइल इलाके में हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रदर्शन, कई थानों की पुलिस तैनात, हालात अब नियंत्रण में
जीरो माइल इलाके में हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रदर्शन, कई थानों की पुलिस तैनात, हालात अब नियंत्रण में
पटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियों में आग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस बल को भी तैनात किया गया। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया, शव को सड़क से हटवाया और यातायात को फिर से सामान्य कराया।
पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और इसी दौरान हिंसा की घटना हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0