दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, मुख्यमंत्री ने खुद भरा डोनर फॉर्म; हृदय, लिवर, किडनी, फेफड़ों समेत कई अंग और ऊतक दान करने का संकल्प
दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने की पहल, मुख्यमंत्री ने खुद भरा डोनर फॉर्म; हृदय, लिवर, किडनी, फेफड़ों समेत कई अंग और ऊतक दान करने का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। मुख्यमंत्री ने अपने अंगदान का संकल्प लेते हुए औपचारिक प्रक्रिया पूरी की और अंगदान के लिए खुद को पंजीकृत कराया। यह पहल दिल्ली सरकार की ओर से शुरू किए गए आधिकारिक अंगदान मंच के तहत की गई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जिन अंगों और ऊतकों के दान का संकल्प लिया है, उनमें हृदय, आंत, अग्न्याशय, लिवर, किडनी, फेफड़े, हाथ और आंख की कॉर्निया शामिल हैं। इसके अलावा हड्डियां, हार्ट वाल्व, त्वचा, कार्टिलेज, लिगामेंट, टेंडन, रक्त वाहिकाएं और एमनियन जैसे महत्वपूर्ण ऊतकों के दान की भी बात सामने आई है।
मुख्यमंत्री के इस कदम को अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली पहल के तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अंगदान सहित कई जनसेवा कार्यक्रमों की घोषणा की है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
सीएम रेखा गुप्ता की ओर से अंगदान का संकल्प ऐसे समय में लिया गया है, जब दिल्ली में अंग और ऊतक प्रत्यारोपण से जुड़ी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (SOTTO) की पहल भी शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने इस मंच से अंगदान के लिए पंजीकरण कराकर लोगों को इस दिशा में जागरूक करने की पहल की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0