बेलगावी में देर रात हुआ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने शुरू की जांच
बेलगावी में देर रात हुआ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने शुरू की जांच
कर्नाटक के बेलगावी शहर के चव्हाटगली इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक घर में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आग लगने की वजह फ्रिज में हुआ विस्फोट बताया है। विस्फोट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा मार्केट पुलिस थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान हुआ। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गजानन डामोने (65), रोशन डामोने (21), शारदा डामोने (45) और भारती राडामोने (50) की मौत हो गई।
आग की इस घटना में प्रिया डामोने (28) और गंगा डामोने (25) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। देर रात घर में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फ्रिज में विस्फोट किस वजह से हुआ और आग लगने के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0