अनंत चतुर्दशी पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद, RAF से लेकर एंटी-ड्रोन स्क्वाड तक तैनात
अनंत चतुर्दशी पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद, RAF से लेकर एंटी-ड्रोन स्क्वाड तक तैनात
मुंबई में शुक्रवार को गणपति विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश उत्सव के समापन के तौर पर शहरभर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के सड़कों पर उतरने की संभावना को देखते हुए मुंबई पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विसर्जन के दौरान 24 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में 6 संयुक्त पुलिस आयुक्त, 9 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 38 डीसीपी, 66 एसीपी, 3,213 पुलिस अधिकारी, 18,940 अन्य सुरक्षाकर्मी और 1,050 प्रशिक्षु शामिल होंगे।
शहर के महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF), फोर्स वन, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), कानून-व्यवस्था प्लाटून, दंगा नियंत्रण दस्ते, डेल्टा और कॉम्बैट यूनिट के साथ एंटी-ड्रोन स्क्वाड और होम गार्ड की भी तैनाती की जाएगी।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और गणपति विसर्जन जुलूसों को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है। यह व्यवस्था संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) की निगरानी में लागू की जाएगी, ताकि विसर्जन के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखा जा सके।
मुंबई पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में संयम बनाए रखें और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने लोगों से किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु के दिखाई देने पर तुरंत इसकी सूचना देने को कहा है। किसी भी आपात स्थिति में 100 या 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस के मुताबिक, गणपति विसर्जन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) की निगरानी में किए गए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0