10 मीटर एयर राइफल की टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता सिल्वर; मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई
10 मीटर एयर राइफल की टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता सिल्वर; मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई
हरियाणा के जींद जिले के अलेवा गांव के रहने वाले निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दो रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल की टीम और व्यक्तिगत दोनों स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में शानदार निशानेबाजी करते हुए भारत को रजत पदक दिलाया। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में भी उन्होंने अपनी एकाग्रता और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया और दूसरा रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस दोहरी सफलता से परिवार, गांव और पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है।
हिमांशु ढिल्लों की उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि हिमांशु की उपलब्धि पर देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय निशानेबाज का शानदार प्रदर्शन देश के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है।
हिमांशु की इस दोहरी पदक जीत ने न केवल जींद और हरियाणा का गौरव बढ़ाया है, बल्कि एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजी की मजबूत मौजूदगी को भी रेखांकित किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0