इमिग्रेशन कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर तलाशी, मोहाली के IT सिटी में कोठी नंबर 2010 की भी जांच
इमिग्रेशन कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर तलाशी, मोहाली के IT सिटी में कोठी नंबर 2010 की भी जांच
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह पटियाला और मोहाली में इमिग्रेशन कंपनियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, ईडी की कार्रवाई देर रात से ही जारी है और टीम अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ले रही है।
मोहाली के आईटी सिटी सेक्टर-82ए में एक कारोबारी के आवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी। यहां कोठी नंबर 2010 में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई की जानकारी शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।
मजीठिया ने अपनी पोस्ट में ईडी की कार्रवाई को पंजाब के एक आईपीएस अधिकारी से कथित तौर पर जुड़ा बताया है। उनके अनुसार, पटियाला, मोहाली और डेराबस्सी समेत कई स्थानों पर ईडी की तलाशी चल रही है।
हालांकि, ईडी की यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है और जांच के दायरे में कौन-कौन लोग हैं, इसे लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0