लेंटर डालने के दौरान हुआ हादसा, मलबे में दबे मजदूर; 4 घायल, करीब 15 घंटे चला राहत और बचाव अभियान
लेंटर डालने के दौरान हुआ हादसा, मलबे में दबे मजदूर; 4 घायल, करीब 15 घंटे चला राहत और बचाव अभियान
हरियाणा के अंबाला जिले के धूलकोट गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढहने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अंबाला सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एनडीआरएफ समेत राहत और बचाव दलों ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद अभियान समाप्त किया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इमारत की तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। पहली मंजिल पर प्लास्टर और दूसरी मंजिल पर फर्श का काम किया जा रहा था। इसी दौरान रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक लेंटर नीचे बैठ गया और इमारत का पिछला हिस्सा भरभराकर ढह गया। हादसे के बाद मलबे में कई मजदूर दब गए, जबकि कुछ लोगों ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों को भी मौके पर बुलाया गया। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
मजदूर रामचंद्र ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि हादसे से दो दिन पहले लेंटर के लिए शटरिंग की गई थी, लेकिन शटरिंग सही तरीके से नहीं लगाई गई थी। इसी वजह से उसने काम छोड़ दिया था। आसपास के लोगों ने भी निर्माण कार्य में जल्दबाजी और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत ने बताया कि इमारत के मालिक का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में निर्माण अनधिकृत पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0