9 नशा प्रभावित हॉटस्पॉट्स पर CASO के दौरान 13 आरोपी गिरफ्तार; NDPS एक्ट के तहत 07 मामले दर्ज
9 नशा प्रभावित हॉटस्पॉट्स पर CASO के दौरान 13 आरोपी गिरफ्तार; NDPS एक्ट के तहत 07 मामले दर्ज
नशे की समस्या पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत मलेरकोटला पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह मलेरकोटला, अहमदगढ़ और अमरगढ़ सब-डिवीजनों के 09 चिन्हित नशा प्रभावित हॉटस्पॉट्स पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया गया।
इस पूरी कार्रवाई की योजना एस.पी. (हेडक्वार्टर) श्री रामनदीप भुल्लर द्वारा तैयार की गई। उनके द्वारा सभी सब-डिवीजनों के डी.एस.पी., डी.एस.पी. डी., इंस्पेक्टर CIA तथा संबंधित थानों के एस.एच.ओज को चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई करने के लिए विशेष लक्ष्य सौंपे गए।
इस कार्रवाई के दौरान 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा NDPS एक्ट के तहत 07 मामले दर्ज किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुरमीत सिंह उर्फ रिंकू, निवासी जनता नगर, मलेरकोटला; मुनीर, निवासी मकान नंबर 18, सरोद रोड, मलेरकोटला; मोहम्मद आमिर उर्फ टीटू, निवासी मोहल्ला भूमी, मलेरकोटला; गुरतेज सिंह उर्फ बिंदा, निवासी गांव कस्बा भुराल, मलेरकोटला; जसबीर कुमार, निवासी मकान नंबर 5, वार्ड नंबर 15, अहमदगढ़; मलविंदर सिंह उर्फ विशाल; सरबजीत सिंह उर्फ साहिल; अमृतपाल सिंह; परविंदर सिंह, निवासी गांव झूल; नवतेज सिंह, निवासी गांव छोटा खुंडा, अहमदगढ़, जिला मलेरकोटला; गुरसतकीरतपाल सिंह उर्फ गोपी, निवासी मोहम्मदपुरा; जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, निवासी वार्ड नंबर 11, सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के नजदीक, अमरगढ़; तथा मोहम्मद सलीम उर्फ सम्मी, निवासी गांव हिमताना, थाना अमरगढ़ शामिल हैं।
विवरण साझा करते हुए एस.एस.पी. मलेरकोटला श्री हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि संबंधित थानों के एस.एच.ओज के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चिन्हित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हेरोइन और नशीली गोलियों की महत्वपूर्ण मात्रा बरामद की गई।
एस.एस.पी. खख ने कहा कि मामलों की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से नशे की सप्लाई के स्रोत तथा उनसे जुड़े व्यापक नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है, ताकि नशे की सप्लाई चेन में शामिल अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि मलेरकोटला पुलिस द्वारा चिन्हित नशा प्रभावित हॉटस्पॉट्स तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में ऐसी लक्षित और प्रभावी कार्रवाइयां लगातार जारी रखी जाएंगी।
एस.एस.पी. खख ने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों तथा नशे की सप्लाई करने वाले व्यक्तियों संबंधी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जानकारी देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0