BRICS सम्मेलन से पहले दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
BRICS सम्मेलन से पहले दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
भारत की मेजबानी में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया और गले मिले। इसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई, जिसमें ऊर्जा, रक्षा, व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तमिल के महान कवि और संत तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण भी भेंट किया। पीएम मोदी ने इस पुस्तक को मानव मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण ग्रंथ बताते हुए कहा कि यह भारत और रूस के संबंधों को और मजबूत करने में मदद करेगी।
‘तिरुक्कुरल’ तमिल साहित्य की सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित कृतियों में शामिल है। महान संत तिरुवल्लुवर द्वारा रचित इस ग्रंथ को करीब दो हजार वर्ष पुराना माना जाता है। तमिल साहित्य में इसे ‘तमिल वेद’ के रूप में भी सम्मान दिया जाता है। खास बात यह है कि यह किसी एक धर्म, जाति या संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन के लिए सार्वभौमिक नैतिक और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा देता है।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं और BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह रूस के बाहर आयोजित किसी BRICS शिखर सम्मेलन में पुतिन की पहली व्यक्तिगत भागीदारी है।
भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने जैसे कई अहम वैश्विक मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच चर्चा होने की उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0