फूलों, हरियाली और रोशनी से जगमगाए प्रमुख मार्ग और गोलचक्कर, 15 पुष्प बोर्ड व 9 फूलों के फव्वारे भी बढ़ाएंगे खूबसूरती
फूलों, हरियाली और रोशनी से जगमगाए प्रमुख मार्ग और गोलचक्कर, 15 पुष्प बोर्ड व 9 फूलों के फव्वारे भी बढ़ाएंगे खूबसूरती
BRICS शिखर सम्मेलन के लिए राजधानी में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत को लेकर नई दिल्ली का रूप पूरी तरह बदल दिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने सम्मेलन से पहले अपने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, गोलचक्करों, होटल परिसरों और सरकारी भवनों को फूलों, हरियाली और आकर्षक रोशनी से सजाया है। दिन में जहां सड़कों और चौराहों पर फूलों व गमलेदार पौधों की खूबसूरत सजावट नजर आ रही है, वहीं रात में प्रमुख मार्ग और गोलचक्कर रोशनी से जगमगाते दिखाई दे रहे हैं।
NDMC की योजना के तहत राजधानी के प्रमुख मार्गों, चौराहों, गोलचक्करों और महत्वपूर्ण स्थानों पर 15 हजार से अधिक गमलेदार पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही BRICS की थीम पर 15 पुष्प बोर्ड और नौ स्थानों पर फूलों के फव्वारे भी लगाए जा रहे हैं। इनकी स्थापना एयरपोर्ट और निर्धारित होटलों से भारत मंडपम तक आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर की जा रही है।
शहर की खूबसूरती को रात में भी आकर्षक बनाने के लिए NDMC ने 17 प्रमुख गोलचक्करों पर पेड़ों, झाड़ियों और लैंडस्केप क्षेत्रों को अपलाइटर्स, LED और स्ट्रिंग लाइटों से सजाया है। BRICS प्रतिनिधियों के ठहरने वाले प्रमुख होटल परिसरों के आसपास भी विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है। होटल के आसपास पेड़ों और सड़क किनारे के हिस्सों को LED स्ट्रिंग लाइट और अन्य सजावटी रोशनी से सजाया गया है। इसके अलावा परिषद के 10 प्रमुख भवनों और स्थलों को भी रोशनी से सजाया गया है।
चाणक्यपुरी में करीब तीन एकड़ में फैले BRICS फ्रेंडशिप रोज गार्डन को भी विशेष तौर पर संवारा गया है। इस गार्डन में गुलाब की 107 किस्में मौजूद हैं। सम्मेलन से पहले यहां घास की कटाई, पौधों की छंटाई, लैंडस्केपिंग और पुष्प सज्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि विदेशी मेहमानों को राजधानी की हरियाली और खूबसूरती की आकर्षक झलक देखने को मिले।
वहीं, BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान कनॉट प्लेस बाजार पूरी तरह खुला रहेगा। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि सम्मेलन के तीनों दिनों में कनॉट प्लेस बाजार बंद नहीं रहेगा। हालांकि, संभावित यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की है कि बाजार आने से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0