23 अगस्त से नया आदेश लागू, भारतीय एयरलाइंस और पंजीकृत विमानों को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं
23 अगस्त से नया आदेश लागू, भारतीय एयरलाइंस और पंजीकृत विमानों को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंध को एक बार फिर बढ़ा दिया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, भारतीय पंजीकरण वाले विमानों के साथ-साथ भारतीय एयरलाइंस और ऑपरेटरों द्वारा संचालित या लीज पर लिए गए विमानों के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस 24 सितंबर तक बंद रहेगा।
पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) में कहा गया है कि भारतीय पंजीकरण वाले विमान और भारतीय एयरलाइंस या ऑपरेटरों द्वारा संचालित अथवा लीज पर लिए गए विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। नया प्रतिबंध 23 अगस्त को सुबह 10:15 बजे से प्रभावी होगा और 24 सितंबर को सुबह 4:59 बजे तक लागू रहेगा।
यह फैसला मौजूदा प्रतिबंध की अवधि खत्म होने से पहले लिया गया है। पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन संबंधी दस्तावेजों के मुताबिक, उसके हवाई क्षेत्र को कराची और लाहौर दो फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन (FIR) में बांटा गया है। भारतीय विमानों पर लगाया गया यह प्रतिबंध दोनों FIR में लागू रहेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच विमानन क्षेत्र में तनाव अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा था। हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे की एयरलाइंस और विमानों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिए थे।
पाकिस्तान की ओर से यह प्रतिबंध पिछले साल से लगातार बढ़ाया जा रहा है। लंबे समय से जारी एयरस्पेस बैन के कारण एयरलाइंस को अतिरिक्त परिचालन लागत का सामना करना पड़ रहा है, जबकि यात्रियों की यात्रा अवधि भी बढ़ रही है। भारतीय विमान कंपनियों को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचते हुए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
भारत ने भी जवाबी कदम के तहत पाकिस्तानी पंजीकृत विमानों, एयरलाइंस और सैन्य उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंध को जारी रखा है। दोनों देशों के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर यह स्थिति कब तक बनी रहती है, इस पर फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0