गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप में टेका माथा, बोलीं- पंजाब और युवाओं को सुरक्षित करने की लड़ाई में पूरा देश साथ
गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप में टेका माथा, बोलीं- पंजाब और युवाओं को सुरक्षित करने की लड़ाई में पूरा देश साथ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पंजाब के ऐतिहासिक फतेहगढ़ साहिब पहुंचीं। उन्होंने गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप में माथा टेका और पंजाब की जनता के लिए शक्ति की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने नशे के खिलाफ भाजपा की ओर से निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दूसरे चरण को रवाना किया।
रेखा गुप्ता ने कहा कि वह गुरुद्वारे में दर्शन करने और गुरु साहिब से शक्ति मांगने के लिए आई हैं, ताकि पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाब के युवाओं को सुरक्षित करने की जरूरत है और इस लड़ाई में पूरा देश पंजाब के साथ है। उन्होंने दिल्ली और अपने स्तर पर भी पंजाब के साथ खड़े होने की बात कही।
भाजपा ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर 18 सितंबर से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ अभियान शुरू किया है। पार्टी की ओर से राज्य में चार यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी और 30 सितंबर को जालंधर में समाप्त होंगी।
पहली यात्रा 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर स्थित एकता स्थल से शुरू हुई। यह यात्रा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
दूसरी यात्रा 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से शुरू की गई। इसके मार्ग में समराला, पायल, खन्ना, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, डेराबस्सी, एसएएस नगर, खरड़, चमकौर साहिब, रोपड़, आनंदपुर साहिब, होशियारपुर, नवांशहर, बंगा और फगवाड़ा समेत कई विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
तीसरी यात्रा 20 सितंबर को फाजिल्का स्थित सादिकी बॉर्डर के पास आसफवाला 1971 युद्ध स्मारक से शुरू होगी। यह यात्रा फाजिल्का, अबोहर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मोगा, जगरांव, लुधियाना, मलेरकोटला और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
चौथी यात्रा 21 सितंबर को तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब से शुरू होगी। इसका मार्ग बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला और राजपुरा सहित कई विधानसभा क्षेत्रों से होकर जालंधर तक पहुंचेगा। चारों यात्राओं का समापन 30 सितंबर को जालंधर में प्रस्तावित है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की जानकारी भाजपा ने दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0