विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे 7 से 8 युवक, सुबह करीब 5:30 बजे हुआ हादसा; पुलिस ने शुरू की जांच
विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे 7 से 8 युवक, सुबह करीब 5:30 बजे हुआ हादसा; पुलिस ने शुरू की जांच
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के समय पंडाल में करीब 7 से 8 युवक सो रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक पंडाल में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से चार युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन युवक घायल हो गए। मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) के रूप में हुई है।
घायलों में प्रियांशु को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का नैनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। गणेश प्रतिमा हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में स्थापित की गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0