नीता अंबानी समेत पूरा परिवार भक्ति में डूबा नजर आया, विसर्जन समारोह में कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे
नीता अंबानी समेत पूरा परिवार भक्ति में डूबा नजर आया, विसर्जन समारोह में कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे
गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर विराजे बप्पा को बुधवार देर रात धूमधाम और पूरे उत्साह के साथ विदाई दी गई। मुंबई में हुए गणपति विसर्जन के दौरान अंबानी परिवार के सदस्य भक्ति और उल्लास में डूबे नजर आए। इस दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने रंग-गुलाल के बीच जमकर डांस किया और उत्सव का माहौल और भी खास बना दिया।
गणपति विसर्जन समारोह में नीता अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट समेत परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। जब भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था, तब परिवार के सदस्य पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बप्पा को विदाई देते नजर आए। अनंत और राधिका ने भी ढोल-नगाड़ों और उत्सवी माहौल के बीच जमकर डांस किया।
अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन समारोह में कई चर्चित हस्तियां भी नजर आईं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को भी इस दौरान स्पॉट किया गया। परिवार के सदस्यों और मेहमानों ने मिलकर गणपति बप्पा को श्रद्धा और उल्लास के साथ विदाई दी।
इससे पहले गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई स्थित अंबानी परिवार के निवास एंटीलिया में भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। मेहमानों में सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत कई सितारे शामिल रहे।
गणेश चतुर्थी से लेकर विसर्जन तक अंबानी परिवार के यहां उत्सव का माहौल बना रहा और परिवार ने पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उल्लास के साथ बप्पा को विदाई दी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0