हवा में फैली जहरीली गैस से मचा हड़कंप, महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी
हवा में फैली जहरीली गैस से मचा हड़कंप, महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार रात बर्फ फैक्टरी से अमोनिया गैस के जहरीले रिसाव के बाद हड़कंप मच गया। बशीरहाट के हरोआ थाना क्षेत्र के शापुकुर इलाके में हुई इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 25 लोग बीमार पड़ गए। गैस के हवा में फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, गैस के संपर्क में आने वाले लोगों ने सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें कीं। सभी प्रभावित लोगों को उपचार के लिए हरोआ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग सक्रिय हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रविवार रात एक दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों की टीम इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए है और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
गैस रिसाव की घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए बेराचांपा-हरोआ मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने फैक्टरी की सुरक्षा व्यवस्था और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और सड़क पर यातायात बहाल कर दिया गया।
फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। गैस रिसाव के वास्तविक कारण और फैक्टरी में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0