तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुआ हादसा, बैरागढ़ से चंबा जा रही थी निजी बस; पुलिस ने शुरू की जांच
तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुआ हादसा, बैरागढ़ से चंबा जा रही थी निजी बस; पुलिस ने शुरू की जांच
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो गईं और राहत कार्य में जुट गईं।
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में सात यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। बस किस वजह से अनियंत्रित हुई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों के उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0