मंडी में टनल नंबर 12 के भीतर हुआ भीषण हादसा, दो घायलों की हालत नाजुक; राहत-बचाव के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मंडी में टनल नंबर 12 के भीतर हुआ भीषण हादसा, दो घायलों की हालत नाजुक; राहत-बचाव के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टनल नंबर 12 के अंदर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नेरचौक रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। टनल के भीतर पंजाब नंबर के एक ट्रक और हिमाचल नंबर के दूसरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस की टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए नगवाईं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0