सितंबर के आखिर में नवंबर जैसी ठंड का एहसास, कई इलाकों में हल्की बारिश; तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे
सितंबर के आखिर में नवंबर जैसी ठंड का एहसास, कई इलाकों में हल्की बारिश; तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान पर काले बादल छाए रहे, जबकि पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को सितंबर के आखिर में ही हल्की ठंड का एहसास होने लगा।
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा, आनंद विहार, आईपी एक्सटेंशन और गाजीपुर में सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं गाजियाबाद के वैशाली और कौशांबी में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश के कारण सड़कों पर नमी बढ़ गई और मौसम सुहावना हो गया। नोएडा में भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि वहां तेज बारिश नहीं हुई।
दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के अंतिम दिनों में आमतौर पर गर्मी का असर बना रहता है, लेकिन इस बार मौसम में अचानक आई ठंडक ने लोगों को हैरान कर दिया है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों में लोगों को नवंबर जैसी ठंड का अहसास हुआ। मौसम में आई यह ठंडक गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत लेकर आई है।
इससे पहले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के साथ राजधानी में शनिवार को बारिश और तेज हवाओं का असर रविवार को भी देखने को मिला। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 2001 के बाद सितंबर में यह दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
रविवार शाम हुई हल्की बारिश के बाद मौसम और सुहावना हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में बारिश के तीन से चार दौर आए और इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। सफदरजंग में 4.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम में अचानक आई ठंडक के बीच राजधानी में गुलाबी ठंड की दस्तक महसूस होने लगी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0