जालंधर-पठानकोट में सुबह झमाझम बारिश से मिली गर्मी और उमस से राहत, 2 से 5 सितंबर के बीच कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
जालंधर-पठानकोट में सुबह झमाझम बारिश से मिली गर्मी और उमस से राहत, 2 से 5 सितंबर के बीच कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
पंजाब में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। जालंधर और पठानकोट में सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 1 से 7 सितंबर तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। खासतौर पर 2 और 3 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान की स्थिति बनने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है।
वहीं, 2 से 5 सितंबर के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है।
चंडीगढ़ में भी येलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश के आसार
चंडीगढ़ में भी बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम को लेकर Yellow Alert जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अमृतसर, तरनतारन, जालंधर और कपूरथला में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा नवांशहर, लुधियाना, मानसा, संगरूर और पटियाला समेत राज्य के कई अन्य जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने और आंधी-तूफान या बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने से पंजाब में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों के साथ-साथ किसानों को भी स्थानीय मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0