तापमान में आई गिरावट, मोहाली में 34.1 डिग्री रहा अधिकतम तापमान; अमृतसर में सबसे कम 19.8 डिग्री दर्ज
तापमान में आई गिरावट, मोहाली में 34.1 डिग्री रहा अधिकतम तापमान; अमृतसर में सबसे कम 19.8 डिग्री दर्ज
पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान मोहाली में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद लुधियाना में 33.5 डिग्री, बठिंडा में 33.4 डिग्री और पटियाला में 33.3 डिग्री तापमान रहा। पठानकोट में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 32 डिग्री और फरीदकोट में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान में भी पिछले दिन की तुलना में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक और बदलाव महसूस किया जा सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0