पातड़ां के पुराने बस स्टैंड के पास वारदात से दहशत, हमले में ऑटो चालक भी घायल; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पातड़ां के पुराने बस स्टैंड के पास वारदात से दहशत, हमले में ऑटो चालक भी घायल; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पटियाला के पातड़ां में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पुराने बस स्टैंड के पास अज्ञात हमलावरों ने एक महिला पर पहले बेसबॉल बैट से हमला किया और उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हमले में दो गोलियां लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मृतका की पहचान पातड़ां की सुंदर बस्ती निवासी दिलप्रीत कौर, पत्नी गुरजंट सिंह उर्फ बंटी, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलप्रीत कौर बस से उतरने के बाद पैदल अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
हमलावरों ने महिला को बेसबॉल बैट से बुरी तरह पीटा और इसके बाद दो गोलियां मार दीं। इसी दौरान घटनास्थल के पास मौजूद ऑटो चालक लखवीर सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात की सूचना मिलते ही थाना पातड़ां के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। हमलावरों तक पहुंचने के लिए आसपास की दुकानों, सड़कों और अन्य स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सिद्धू के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। पारिवारिक रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0