आरसीबी कैंप में विराट से सीख रहे युवा स्पिनर, डेब्यू सीजन में दिखा आत्मविश्वास का नया रूप
आरसीबी कैंप में विराट से सीख रहे युवा स्पिनर, डेब्यू सीजन में दिखा आत्मविश्वास का नया रूप
ख़बर ख़ास, खेल :
आईपीएल 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के युवा ऑलराउंडर विक्की ओस्तवाल के लिए यह सीजन किसी सपने से कम नहीं है। टीम के दिग्गज विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना उनके लिए खास पल रहा, लेकिन पहली मुलाकात में वह इतने घबरा गए कि बात तक नहीं कर पाए।
23 वर्षीय ऑस्टवाल ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार कोहली को सामने देखा, तो वह पल उनके लिए ‘सरीयल’ जैसा था। हालांकि, नेट्स में साथ प्रैक्टिस करते-करते झिझक धीरे-धीरे खत्म हुई और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। अब वह नियमित तौर पर कोहली से गेंदबाजी के टैक्टिक्स, टी20 में रणनीति और बल्लेबाजों को कैसे पढ़ना है, इस पर चर्चा करते हैं।
ऑस्टवाल ने खुलासा किया कि कोहली उन्हें हमेशा एक कदम आगे सोचने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि टी20 जैसे फॉर्मेट में गेंदबाज को बल्लेबाज की सोच समझकर उसी के खिलाफ प्लान बनाना चाहिए। यही सीख उन्हें अपने खेल में और ज्यादा निखार लाने में मदद कर रही है।
सिर्फ कोहली ही नहीं, बल्कि क्रुणाल पांड्या भी ऑस्टवाल के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बने हुए हैं। दबाव के समय बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रुणाल की क्रिएटिव गेंदबाजी—जैसे बाउंसर या अलग एंगल से गेंद डालना—युवा खिलाड़ी को काफी प्रभावित कर रही है।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी तक पहुंचे ऑस्टवाल अब अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह जल्दबाजी में नहीं हैं, बल्कि सही समय पर मिले मौके को दोनों हाथों से भुनाने के लिए तैयार हैं।
फिलहाल उनका पूरा फोकस टीम के साथ जुड़कर खुद को बेहतर बनाना और एक बार फिर आरसीबी को चैंपियन बनाना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0