बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई के दबाव के बीच कंपनी का फैसला, पेट्रोल-डीजल से लेकर EV तक सभी मॉडल प्रभावित
बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई के दबाव के बीच कंपनी का फैसला, पेट्रोल-डीजल से लेकर EV तक सभी मॉडल प्रभावित
टाटा मोटर्स के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपनी कारों और SUVs की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड अपनी पूरी पैसेंजर व्हीकल रेंज की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। यह बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल यानी ICE मॉडल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लागू होगी।
कंपनी ने बताया कि कीमतों में यह बदलाव बढ़ती इनपुट लागत और लगातार बने हुए महंगाई के दबाव को कम करने के लिए किया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि लागत में हुई बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा वह खुद वहन कर रही है और बाकी का कुछ भार ग्राहकों पर डाला जा रहा है।
टाटा मोटर्स के मुताबिक सभी गाड़ियों की कीमत में एक समान बढ़ोतरी नहीं होगी। अलग-अलग मॉडल और उनके वेरिएंट के आधार पर कीमतों में बदलाव अलग-अलग रहेगा। कंपनी का कहना है कि कीमतों में संशोधन के बावजूद वह अपने वाहनों की कुल वैल्यू को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
टाटा मोटर्स का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ऑटो सेक्टर लगातार बढ़ती कमोडिटी और उत्पादन लागत के दबाव से जूझ रहा है। इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया ने भी सितंबर से अपने पोर्टफोलियो की कीमतों में करीब 1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। हुंडई ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट और कमोडिटी लागत के साथ बढ़ते ऑपरेशनल खर्च और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को वजह बताया था।
ऑटो सेक्टर पर लागत का दबाव बढ़ने की बात हालिया ब्रोकरेज रिपोर्ट में भी सामने आई है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ऑटो कंपनियों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन कमोडिटी की ऊंची कीमतों ने कंपनियों के EBITDA मार्जिन पर दबाव बनाए रखा।
हालांकि कच्चे तेल, एल्युमीनियम और कीमती धातुओं की कीमतों में पहली तिमाही के उच्च स्तर से कुछ गिरावट आई है, जिससे कंपनियों के मार्जिन को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं घरेलू स्टील की कीमतें अभी भी अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में टाटा मोटर्स का कीमतें बढ़ाने का फैसला आने वाले समय में ग्राहकों के कार खरीदने के बजट पर सीधा असर डाल सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0