मनीष सिसोदिया और पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची; बाघा पुराना के वार्ड नंबर 7 से मनजीत कौर को मिला टिकट।
मनीष सिसोदिया और पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची; बाघा पुराना के वार्ड नंबर 7 से मनजीत कौर को मिला टिकट।
खबर खास | पटियाला
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में आगामी शहरी निकाय चुनावों के लिए 22 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें पटियाला नगर निगम के 21 वार्डों और बाघा पुराना नगर परिषद के एक वार्ड के उम्मीदवार शामिल हैं।
उम्मीदवारों की सूची बुधवार (18 नवंबर) को आधिकारिक तौर पर जारी की गई। इस सूची पर आम आदमी पार्टी के पंजाब राज्य प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के हस्ताक्षर हैं।
पटियाला के 21 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित
पटियाला नगर निगम के लिए पार्टी ने 21 वार्डों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें वार्ड नंबर 1 (अनुसूचित जाति महिला) से सोनिया दास, वार्ड नंबर 32 से रंजीत सिंह, वार्ड नंबर 33 से गीता रानी, वार्ड नंबर 34 से तेजिंदर मेहता, वार्ड नंबर 36 से हरप्रीत सिंह, वार्ड नंबर 37 से रेनू बाला, वार्ड नंबर 38 से हरपाल जुनेजा और वार्ड नंबर 40 से संजीव कक्कड़ को उम्मीदवार बनाया गया है।
इन उम्मीदवारों को भी मिला टिकट
पार्टी की ओर से पटियाला के वार्ड नंबर 41 से अमनप्रीत कौर, वार्ड नंबर 43 से मीनाक्षी कश्यप, वार्ड नंबर 44 से गुरशरण सिंह, वार्ड नंबर 45 (अनुसूचित जाति महिला) से ज्योति, वार्ड नंबर 46 से राजेश गुप्ता, वार्ड नंबर 48 से राजेश कुमार, वार्ड नंबर 50 से हरमन संधू, वार्ड नंबर 51 से किरण आहूजा, वार्ड नंबर 52 (अनुसूचित जाति) से सागर और वार्ड नंबर 53 से रूपिंदर कौर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा वार्ड नंबर 55 से कंवलजीत कौर, वार्ड नंबर 57 से रूपाली अरोड़ा और वार्ड नंबर 58 से सुखदेव सिंह को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
बाघा पुराना से मनजीत कौर को टिकट
वहीं, बाघा पुराना नगर परिषद के वार्ड नंबर 7 से आम आदमी पार्टी ने मनजीत कौर को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा को पंजाब में आगामी शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों के तहत एक अहम कदम माना जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026
Comments 0