पहली उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर किया ऐलान, डॉ. गुरदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री भुल्लर
पहली उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर किया ऐलान, डॉ. गुरदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री भुल्लर
खबर खास | तरनतारन
आम आदमी पार्टी (आप) के तरनतारन जिले की पट्टी विधानसभा सीट से विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर चुनावी मैदान से हटने का अपना फैसला सार्वजनिक किया।
भुल्लर ने यह घोषणा आम आदमी पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के कुछ समय बाद की। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें पट्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार यह इच्छा जताए जाने की जानकारी मिली है कि पार्टी उन्हें एक बार फिर चुनाव लड़ने का मौका दे। हालांकि, उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
भुल्लर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैंने पट्टी विधानसभा क्षेत्र के अपने भाई-बहनों की यह इच्छा सुनी है कि पार्टी मुझे एक बार फिर चुनाव लड़ने का अवसर दे। हालांकि, मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।"
गौरतलब है कि लालजीत सिंह भुल्लर इस समय अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डीएम) डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में जेल में बंद हैं। यह मामला उस समय सामने आया था, जब भुल्लर पंजाब सरकार में मंत्री थे।
भुल्लर के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद पट्टी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में यह भी माना जा रहा है कि उन्हें पहले से अंदेशा हो गया था कि पार्टी इस बार उन्हें टिकट नहीं देगी। हालांकि, उन्होंने अपने फैसले के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची में लुधियाना वेस्ट से विधायक और मंत्री संजीव अरोड़ा को भी उम्मीदवार बनाया है। अरोड़ा इस समय गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद हैं। ऐसे में जेल में बंद संजीव अरोड़ा को टिकट दिए जाने और लालजीत भुल्लर के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले की राजनीतिक गलियारों में तुलना की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0