पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, तीनों विधायकों ने पिछले दो दिनों में आम आदमी पार्टी से दिया था इस्तीफा
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, तीनों विधायकों ने पिछले दो दिनों में आम आदमी पार्टी से दिया था इस्तीफा
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी के तीन विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पाला बदलने वाले विधायकों में अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।
पिछले दो दिनों में तीनों विधायकों ने छोड़ी थी पार्टी
तीनों विधायकों ने पिछले दो दिनों के दौरान आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को अपने इस्तीफे सौंपे थे, जबकि कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
कुंवर विजय प्रताप ने विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के साथ पंजाब विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इससे राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में एक और महत्वपूर्ण मोड़ आ गया है।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मिले तीन पूर्व विधायक
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तीन विधायकों के आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने को पंजाब की राजनीति में बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। इस बदलाव के बाद भाजपा को आम आदमी पार्टी के तीन पूर्व विधायकों का साथ मिला है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0