बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की उठाई मांग
बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की उठाई मांग
खबर खास | नई दिल्ली
श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) घोषित करने की मांग की।
कंग ने कहा कि यह सड़क धार्मिक, सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक श्री आनंदपुर साहिब को हिमाचल प्रदेश स्थित माता नैना देवी मंदिर से जोड़ती है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इस मार्ग से यात्रा करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, सड़क सुरक्षा, पर्यटन, व्यापार और पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
मलविंदर सिंह कंग ने यह भी बताया कि वर्ष 2019 में इस परियोजना का शिलान्यास होने और कई घोषणाएं किए जाने के बावजूद अब तक इस पर अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मार्ग को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधीन लाकर इसके समयबद्ध विकास और चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने की अपील की।
बैठक के बाद कंग ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनकी मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस लंबे समय से लंबित मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0