औद्योगिक पुनरुत्थान के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के एक सशक्त प्रमाण के रूप में, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले दो महीनों में राज्य के औद्योगिक विकास के लिए 180 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी की है। यह घोषणा आज पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने की।