अभय सिंह की रोमांचक जीत; अनाहत सिंह ने वर्ल्ड नंबर-1 को कड़ी टक्कर दी
अभय सिंह की रोमांचक जीत; अनाहत सिंह ने वर्ल्ड नंबर-1 को कड़ी टक्कर दी
ख़बर ख़ास, खेल :
भारत के अभय सिंह ने एल गूना ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्र के वर्ल्ड नंबर 13 एली अबू एलेनन को एक रोमांचक मुकाबले में हराया। पुरुष वर्ग के इस मुकाबले में अभय ने 9-11 से पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और दूसरे गेम को 11-8 से जीतकर स्कोर बराबर कर लिया।
तीसरे गेम में एलीनेन ने 11-3 से जीत हासिल कर बढ़त बना ली, लेकिन अभय ने हार नहीं मानी। 1-2 से पीछे होने के बाद उन्होंने चौथे गेम में आक्रामक खेल दिखाते हुए 11-4 से जीत दर्ज की और मुकाबला निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।
निर्णायक गेम में अभय एक समय 3-7 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 11-8 से जीत दर्ज की और मुकाबला अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड नंबर 25 अभय अब अगले दौर में मिस्र के छठे वरीय और वर्ल्ड नंबर 7 यूसुफ इब्राहिम से भिड़ेंगे।
वहीं महिला वर्ग में भारत की युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह को वर्ल्ड नंबर 1 हानिया एल हम्मामी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
अनाहत ने शानदार शुरुआत करते हुए बढ़त बनाई और तीसरे गेम में जबरदस्त वापसी कर मुकाबले को जीवंत रखा। हालांकि, अहम मौकों पर एल हम्मामी के अनुभव ने फर्क पैदा किया और उन्होंने 11-8, 11-5, 9-11, 11-8 से जीत दर्ज की।
भले ही अनाहत टूर्नामेंट से बाहर हो गईं, लेकिन उनका संघर्ष और प्रदर्शन यह दिखाता है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरती हुई खिलाड़ी हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0