मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग - अनिरुद्ध सिंह
मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग - अनिरुद्ध सिंह
खबर खास, शिमला :
तीन दिवसीय ऐतिहासिक जन्दायिक छिब्बर बिशु मेला का समापन गदेवग में सोमवार को किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला आयोजन समिति ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आज आधुनिकता के इस दौर में मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध है। इंटरनेट ने लोगों को कई सूचनाएं एक जगह मुहैया करने का काम किया है। लेकिन आज के परिवेश में विलुप्त हो रही हमारी संस्कृति में कई रीति रिवाज अनोखी पहचान रखते है। नई पीढ़ी को इन रीति रिवाजों से अवगत करवाना हम सब का फर्ज है।
बनी पंचायत में विकास कार्यों के लिए सरकार मुहैया करवा रही हरसंभव सहायता
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बनी में विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार हर संभव सहायता मुहैया करवा रही है। पिछले दो वर्षों में 50 लाख 70 हजार रुपए इस पंचायत के विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके है। फागू से बगना, बनी से पडोला और एनएच-5 से रियोग टीर और थरमाटी से थाना ज़ुब्बड़ तक की चारों सड़कों की एफआरए करवाई जा चुकी है। इसके अलावा थरमटी से बतलाड़ और बनी से थरमटी मार्ग की एफआरए अभी लंबित है। बनी से पडोला तक सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रुपये का टेंडर लगाया जा चुका है। फागू से धरेच तक सड़क निर्माण कार्य नाबार्ड में मंजूर हो चुका है। इसके अतिरिक्त, बनी पंचायत घर के लिए 10 लाख जारी किए जा चुके है। इसके साथ अगले वर्ष तक कुरपन खड्ड के माध्यम से पानी की आपूर्ति फागू तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
भूमि चयन के बाद महिला मंडल भवन के लिए मुहैया करवाएंगे 05 लाख
पंचायती राज मंत्री ने कहा कि महिला मंडल भवन के लिए भूमि का चयन होने के बाद 05 लाख रुपए मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने मेला समिति को 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0