ट्रंप ने कहा, मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में
ट्रंप ने कहा, मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में
खबर खास, विश्व डेस्क :
बीती देर रात अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया। अमेरिका ने वेनजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरों और उनकी पत्नी को पकड़ने का भी दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला अब अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में हैं। उन्हें वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के चार शहरों पर यह हमले बीती रात दो बजे के करीब और भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे किए थे। इस दौरान अमेरिकी सैनिकों ने सैन्य ठिकानों और खास जगहों को निशाना बनाया है। अब इस बाबत ट्रंप की ओर से मीडिया को ब्रीफिंग के बाद ही स्थिति साफ होगी।
अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने बयान जारी कर कहा था कि वे जवाब देंगे। उन्होंने देशभर में इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया था। उनके बयान जारी करने के 1 घंटे बाद ट्रम्प ने उन्हें पकड़ने का ऐलान किया। अमेरिका का आरोप है कि वेनेजुएला की सरकार अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन रही थी और वहां से अमेरिका के खिलाफ साजिशें हो रही थीं। इसके अलावा उनका कहा है कि वेनेजुएला में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हो रहा था। अमेरिका का यह भी दावा है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अवैध गतिविधियों और हिंसा को बढ़ावा दे रहे थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0