आरोपी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ले चुका था 16,000 रुपये
आरोपी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ले चुका था 16,000 रुपये
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना-ए डिवीजन, अमृतसर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) तलविंदर सिंह को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम को अमृतसर के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि वह एक होटल की देखरेख करता है और पुलिस ने होटल के खिलाफ मामला दर्ज करके मोबाइल फोन और डी.वी.आर. ज़ब्त कर लिए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह फोन और डी.वी.आर. वापस लेने के लिए उक्त ए.एस.आई. से मिला तो ए.एस.आई. ने इसके बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की, लेकिन बाद में 30,000 रुपये पर राज़ी हो गया। आरोपी ए.एस.आई. ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 16,000 रुपये नकद ले लिए और शेष 14,000 रुपये किस्तों में लेने के लिए सहमत हो गया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के बाद, अमृतसर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम ने जाल बिछाया और ए.एस.आई. तलविंदर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0