आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अपने परिवार के साथ स्नान किया और माता गंगा की पूजा-अर्चना की।
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अपने परिवार के साथ स्नान किया और माता गंगा की पूजा-अर्चना की।
गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी, पंजाब के नेताओं ने की प्रार्थना!
खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अपने परिवार के साथ स्नान किया और माता गंगा की पूजा-अर्चना की।
अमन अरोड़ा के साथ पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और संगरूर से पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी गंगा-यमुना और सरस्वती नदी के संगम में डुबकी लगाई और तीनों नेताओं ने महाकुंभ की आध्यात्मिकता को महसूस किया और गंगा माता की आराधना की।
स्नान के बाद मीडिया से बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि महाकुंभ में स्नान कर मुझे बेहद खुशी महसूस हुई। यह हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है क्योंकि ऐसा महाकुंभ हमारे जीवन में दोबारा नहीं आएगा। अरोड़ा ने कहा कि "मां गंगा से पंजाब और देश के सभी लोगों की खुशहाली, शांति और तरक्की की प्रार्थना की।" उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और अध्यात्म का सबसे बड़ा उत्सव भी है।
इस बार का महाकुंभ का संयोग 144 साल बाद बना है क्योंकि 12 कुंभ के बाद महाकुंभ होता है। वहीं कुंभ का संयोग 12 में एक बार बनता है। अरोड़ा ने कहा, "मैं मां गंगा का आशीर्वाद पाकर बहुत प्रसन्नचित्त हूं। मैंने माता गंगा से देश और पंजाब के लोगों की शांति तरक्की और खुशी की प्रार्थना की।"
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0