अमृतसर कोर्ट ने दी अनुमति, 14 से 17 नवंबर तक चार दिन की पैरोल मांगी थी परिवार ने; डिब्रूगढ़ जेल से कल पंजाब पहुंचने की उम्मीद
अमृतसर कोर्ट ने दी अनुमति, 14 से 17 नवंबर तक चार दिन की पैरोल मांगी थी परिवार ने; डिब्रूगढ़ जेल से कल पंजाब पहुंचने की उम्मीद
खबर खास | चंडीगढ़
असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को अमृतसर कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अपनी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की कस्टडी पैरोल मंजूर की है। माता चरण कौर का 8 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
दादी के निधन के बाद अमृतपाल सिंह के परिवार ने अमृतसर कोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें अंतिम संस्कार और परिवार की अन्य धार्मिक रस्मों में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की थी।
परिवार की ओर से 14 नवंबर से 17 नवंबर तक चार दिनों की पैरोल मांगी गई थी, लेकिन अदालत ने केवल एक दिन की कस्टडी पैरोल मंजूर की है। अमृतपाल सिंह के कल पंजाब पहुंचने की उम्मीद है।
इस संबंध में उनके वकील करमवीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अमृतपाल सिंह को कस्टडी पैरोल मिल गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सांसद के परिवार के अन्य सदस्यों को भी पैरोल दी गई है।
माता चरण कौर के निधन के बाद परिवार ने उनके अंतिम संस्कार को टाल दिया था। परिवार का कहना था कि जब तक अमृतपाल सिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक उनकी दादी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
परिवार ने कहा था कि अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं और यह उनका पारिवारिक एवं मानवीय अधिकार है। इसी मांग को लेकर परिवार अदालत से अनुमति देने की अपील कर रहा था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0