कुआलालंपुर जा रहे यात्री को अमृतसर एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया; कस्टम अधिकारियों ने 1.676 किलोग्राम सोना बरामद किया।
कुआलालंपुर जा रहे यात्री को अमृतसर एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया; कस्टम अधिकारियों ने 1.676 किलोग्राम सोना बरामद किया।
खबर खास | अमृतसर
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पर कस्टम विभाग ने एक यात्री से करोड़ों रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। जब्त किए गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹2.58 करोड़ बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह यात्री फ्लाइट नंबर MH-119 से कुआलालंपुर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। सुरक्षा जांच के दौरान अधिकारियों को उसका व्यवहार संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसे रोककर विस्तृत तलाशी ली गई। जांच में उसके पास से सोना बरामद हुआ।
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि जब्त सोने का कुल वजन 1.676 किलोग्राम है। सोना जब्त कर लिया गया है और यात्री से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि सोना कहां से लाया गया था और इसे किसे सौंपा जाना था।
कस्टम विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है ताकि तस्करी की गतिविधियों को रोका जा सके और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0