करीब सात महीने के लंबे अंतराल के बाद ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो रही है। यह हाई-स्पीड ट्रेन अब 16 जून से दोबारा संचालन में आएगी। नए रूट के तहत यह सेवा पंजाब के अधिक यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी।
करीब सात महीने के लंबे अंतराल के बाद ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो रही है। यह हाई-स्पीड ट्रेन अब 16 जून से दोबारा संचालन में आएगी। नए रूट के तहत यह सेवा पंजाब के अधिक यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी।
ख़बर ख़ास | अमृतसर
अमृतसर–वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 16 जून से फिर से शुरू होने जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं और नियमित यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब सात महीने के निलंबन के बाद इस ट्रेन की बहाली से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
रेलवे प्रशासन ने इस बार ट्रेन के लिए नया रूट और संशोधित समय-सारणी भी जारी की है। नए शेड्यूल के अनुसार, यह वंदे भारत एक्सप्रेस अब बटाला और गुरदासपुर से होकर गुजरेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी इस प्रीमियम ट्रेन की सुविधा सीधे मिल सकेगी।
इसके अलावा ट्रेन के साप्ताहिक अवकाश में भी बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी और सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।
नए शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन नंबर 26405 अमृतसर से शाम 4:25 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 26406 कटरा से सुबह 6:40 बजे रवाना होकर लगभग दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। पूरी यात्रा का समय लगभग 5 घंटे 35 मिनट होगा।
नए रूट में प्रमुख स्टॉपेज बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू तवी होंगे। इससे पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिलेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0