पंजाब पुलिस ने रोहतक से कोमल उर्फ कोबरा जांगड़ा को दबोचा, शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
पंजाब पुलिस ने रोहतक से कोमल उर्फ कोबरा जांगड़ा को दबोचा, शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब पुलिस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर धमकी देने और 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में हरियाणा के रोहतक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोमल उर्फ कोबरा जांगड़ा के रूप में हुई है। उसे शनिवार (14 नवंबर) को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड मिला है।
आरोपी के भाई तिलक राज के अनुसार, पंजाब पुलिस ने शुक्रवार (13 नवंबर) को रोहतक की शास्त्री कॉलोनी से कोमल को हिरासत में लिया था। परिवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद ही अरविंद केजरीवाल को धमकी देने और फिरौती मांगने के मामले में कथित संलिप्तता की जानकारी मिली।
कोमल मूल रूप से रोहतक जिले के समरगोपालपुर कलां गांव का रहने वाला है। वह पिछले कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ रोहतक की अमृत कॉलोनी में रह रहा था। वह रोहतक उपायुक्त कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत था, लेकिन करीब छह महीने पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया था।
उसके भाई ने यह भी बताया कि कोमल को अपना मूल नाम पसंद नहीं था। इसी वजह से उसने बाद में अपना नाम बदलकर ‘कोबरा’ रख लिया था।
कैसे सामने आया धमकी और फिरौती का मामला?
यह मामला दिल्ली की तिलक नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत के अनुसार, 6 नवंबर को शाम करीब 6 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल और व्हाट्सएप संदेश आए थे।
आरोप है कि इन संदेशों में अरविंद केजरीवाल को धमकी दी गई थी और उनके नाम पर 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
शिकायत मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान कथित तौर पर धमकी देने वाले व्यक्ति की लोकेशन हरियाणा के रोहतक में मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोमल को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी देने और फिरौती मांगने के पीछे उसका मकसद क्या था और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0