कहा, संशोधन का स्वागत, लेकिन ‘आप’ सरकार की नीयत पर संदेह
कहा, संशोधन का स्वागत, लेकिन ‘आप’ सरकार की नीयत पर संदेह
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बेअदबी कानून को और सख्त बनाने के लिए किए गए संशोधन का स्वागत करते हुए कहा कि इसके साथ ही बेअदबी के दोषियों को सज़ा देने के लिए एक निर्धारित समय-सीमा तय की जाए।
इस मौके पर संशोधनों का स्वागत करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसी को भी यह संदेह नहीं था कि बेअदबी कानून में संशोधन पंजाब विधानसभा द्वारा पारित होने ही थे।
उन्होंने सवाल किया कि कौन नहीं चाहता कि बेअदबी करने वालों को कड़ी सज़ा ना मिले? उन्होंने कहा कि यदि कानून बनाने वाली सरकारों की नीयत सच्ची न हो, तो बार-बार कानून पास करने या संशोधन लाने का कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आप सरकार की नीयत भी असफल रही है।
उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले दावा किया था कि यदि वह सत्ता में आती है, तो बेअदबी के दोषियों को तुरंत सज़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हालात फिर से वहीं आ गए हैं। क्योंकि सरकार के लिए मौजूदा कानूनों के तहत भी दोषियों को सज़ा देना मुश्किल नहीं था, लेकिन केवल नीयत की कमी थी।
वड़िंग ने सवाल किया कि राज्यपाल की मंजूरी के मद्देनज़र, अब जब इन्होंने खुद और सख्त कानून बना लिया है, तो क्या आप सरकार यह भी बताएगी कि इस मामले में न्याय कब तक किया जाएगा?
उन्होंने मांग की है कि सरकार समय-सीमा तय करे। तभी लोगों को इसकी नीयत पर भरोसा होगा। अन्यथा, यह उन लोगों द्वारा एक और राजनीतिक नाटक साबित होगा, जो राजनीतिक नाटकीयता के लिए जाने जाते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0