पंजाब राज्य अनुसूचित जातियाँ आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा 10 जून 2025, दिन मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की बेअदबी के मामले की जाँच करने के लिए नंगल गेट, फिल्लौर का दौरा किया जाएगा।

बाबा साहेब की प्रतिमा मामले में जसवीर गढ़ी 10 जून को फिल्लौर का दौरा करेंगे
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब राज्य अनुसूचित जातियाँ आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा 10 जून 2025, दिन मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की बेअदबी के मामले की जाँच करने के लिए नंगल गेट, फिल्लौर का दौरा किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जातियाँ आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि फिल्लौर के नंगल गेट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की दूसरी बार हुई बेअदबी के मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है, जिसके लिए चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा घटना स्थल का दौरा कर प्रतिमा के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि फिल्लौर के नंगल गेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की दूसरी बार हुई बेअदबी के मामले में पंजाब राज्य अनुसूचित जातियाँ आयोग के चेयरमैन द्वारा पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस से भी 13 जून 2025 को रिपोर्ट तलब की गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0