खुड्डियां ने जिला मंडी अधिकारियों को 19 सितंबर तक सभी बाढ़ प्रभावित मंडियों को कार्यशील बनाने के निर्देश
खुड्डियां ने जिला मंडी अधिकारियों को 19 सितंबर तक सभी बाढ़ प्रभावित मंडियों को कार्यशील बनाने के निर्देश
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि किसानों के लिए निर्बाध एवं परेशानी रहित फसल बिक्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित सभी अनाज मंडियों को चालू करने हेतु विशेष पाँच-दिवसीय अभियान आरंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य खड़े पानी और गाद को साफ़ कर सभी मंडियों को सॉनी खरीद सीजन के लिए पूरी तरह से कार्यशील बनाना है।
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए खुड्डियां ने कहा कि रविवार से आरंभ होने वाला यह अभियान विशेष रूप से उन जिलों पर केंद्रित है, जहाँ मंडियाँ खड़े पानी और जमा गाद से प्रभावित हैं। उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों और सभी जिला मंडी अधिकारियों (डी एम ओज) को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रूप से इन प्रयासों की निगरानी करें तथा सुनिश्चित करें कि सभी प्रभावित मंडियाँ 19 सितंबर, 2025 तक पूरी तरह से बहाल और कार्यशील हो जाएं।
खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार हमारे किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार इस सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है। हम हाल ही में आए बाढ़ कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों से पूरी तरह परिचित हैं। इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। हमारे किसानों की आजीविका की सुरक्षा और बेहतर खरीद प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने हेतु सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।”
कृषि मंत्री ने बताया कि 16 सितंबर, 2025 से शुरू होने वाले सॉनी खरीद सीजन के लिए प्रदेश की अनाज मंडियों में पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को समय पर खरीद और तुरंत भुगतान सहित बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0