कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में ब्रह्मसरोवर के घाटों पर विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृतियों ने धमाल मचाया है। इन राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की लोक संस्कृति की छटा बिखेर कर पर्यटकों का मन मोह लिया है। इस लोक संस्कृति से ब्रह्मसरोवर की फिजा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति से रंग गई है।