क्लोरफेनिरामाइन और फेनिलेफ्राइन वाले FDC की बिक्री-निर्माण पर प्रतिबंध, पैकेजिंग पर चेतावनी लिखना अनिवार्य
क्लोरफेनिरामाइन और फेनिलेफ्राइन वाले FDC की बिक्री-निर्माण पर प्रतिबंध, पैकेजिंग पर चेतावनी लिखना अनिवार्य
केंद्र सरकार ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फेनिलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाले सभी फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। सरकार ने इन दवाओं के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट चेतावनी जारी करना भी अनिवार्य कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन दवाओं के लेबल, पैकेज के अंदर दी जाने वाली जानकारी और प्रचार सामग्री पर साफ तौर पर लिखा होना चाहिए कि इन फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए।
सरकार के अनुसार, क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फेनिलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाले ऐसे दवा संयोजन छोटे बच्चों के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए इन दवाओं के सुरक्षित विकल्प भी उपलब्ध हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सरकार पहले ही कुछ FDC दवाओं के इस्तेमाल और सुरक्षा को लेकर समीक्षा कर रही है। इसी साल जून में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इंसानों के इस्तेमाल के लिए 16 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया था।
सरकार ने यह कदम विशेषज्ञ समिति और ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर उठाया था। ताजा निर्णय के बाद संबंधित दवा कंपनियों को नियमों का पालन करने और पैकेजिंग व प्रचार सामग्री पर निर्धारित चेतावनी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0